Showing posts with label bhadaas _ gazal. Show all posts
Showing posts with label bhadaas _ gazal. Show all posts

Wednesday, November 24, 2010

***** क्यूँ लिखूं ?*****

क्यूँ लिखूं क्या लिखूं क्या क्या लिखूं
प्रजा के रंज राजा के रंग या सत्ता की जंग पर रुबाइयां लिखूं


ऐसा लिखूं कुछ जो मिले तेरी वाहवाहियाँ ?
तो आपके प्रशस्ति में कुछ अपनी ही खामियां लिखूं

लिख डालूं गाथा उदास राष्ट्रभाषा के पीड़ा की
अंग्रेजी के सरपरस्तों को हिंदी में गालियाँ लिखूं

गुनगुनाइए अपने ही गीत मूँद आँख जमाने से
ज़माना गुज़रता है तो क्या ज़माने की परछाइयां
लिखूं

साथ का घर था साथ थे हम फिर न जाने क्या हुआ
भाई का भाई पे ग्रहण का वाकया लिखूं

लिखूं राजनेताओं को बस और बस लानत
इटली की रानी का भरतकुमार पर पुचकारियाँ लिखूं

धधकते हैं शोले नगर नगर फट रहे बम और गोले
संस्कृति परिवर्तन युद्ध है ये आपको चुनौतियां लिखूं

भारत मातरिवंदना है राष्ट्रगीत वन्देमातरम
विरोधी राष्ट्रद्रोही हैं उन्हें तो बस फांसियां लिखूं

लड़ाई यह अपनी है स्वयं लड़कर जीतना है
पराये मुल्कों को क्यूँ अपनी परेशानियां लिखूं

विजय प्राप्त होगी तूफानी अंधियारी रातों पर
अरुणोदय पर अम्बर में नए सूरज की किलकारियां लिखूं

धरती के हर कोने में आसमान तक गूंजे स्वर हिंदी
अरुण के संग हिंदी हिन्दुस्थान की वाहवाहियां लिखूं
///***///
******** ******** ********
..........................अरुण
( बुधवार १३ सितम्बर २००६)
हिंदी दिवस के लिए